![]()
|
Hindi No.1
हेती में हैजा का प्रकोप 25 अक्तूबर 2010 05:45 IST हेती में हैजा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक़ तीन हज़ार से ज़्यादा लोग इससे प्रभावित हैं. हालाँकि हेती के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया कि रविवार को हैजा के कम ही मामले सामने आए लेकिन अन्य रिपोर्टों में कहा गया है कि अब भी ख़तरा क़ायम है. राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में हैजा के पाँच और मामले सामने आए हैं. लेकिन संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों का कहना है कि तुरंत ही ऐसे मामलों की पहचान हो रही है और रोगियों को अलग-थलग किया जा रहा है. व्यवस्था इस साल जनवरी में आए भूकंप के बाद लाखों लोग इस शहर के आसपास टेंट में रह रहे हैं, जहाँ काफ़ी ख़राब व्यवस्था है. हेती के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक गैब्रिएल थिमोटे ने उम्मीद जताई है कि इस महामारी पर काबू पा लिया जाएगा. उन्होंने कहा, "सबसे प्रभावित इलाक़ों में हैजा के मामलों में कमी आई है और मरने वालों की संख्या भी कम हो रही है. माना जा सकता है कि स्थिरता आ रही है." पोर्ट ओ प्रिंस में मौजूद सहायताकर्मियों ने हैजा फैलने से पैदा हुई स्थिति को भयंकर बताया है. उनका कहना है कि टेंट में रहने वाले लोगों में गंदे पानी और खाने के कारण संक्रमण फैल रहा है.No.2
BBC Hindi पहला पन्ना भारत पाकिस्तान खेल दिल्ली 2010 मनोरंजन कारोबार विज्ञान मल्टीमीडिया ब्लॉग/फ़ोरम बीबीसी विशेष सोमवार, 25 अक्तूबर, 2010 को 21:51 IST तक के समाचार इंडोनेशिया में भूकंप, सूनामी की चेतावनी इंडोनेशिया के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी सुमात्रा के पास एक शक्तिशाली भूकंप आया है जिसके बाद सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. अमरीका के भूगर्भीय सर्वे का कहना है कि ये भूकंप रिक्टर पैमाने पर 7.5 आंका गया और 33 किलोमीटर की गहराई में आया. भूकंप का केंद्र सुमात्रा द्वीप के पास एक छोटे से द्वीप में था जहां 2004 में ज़बरदस्त भूकंप और सूनामी आई थी. लेकिन प्रशांत सूनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि अगर इस भूकंप से कोई लहर उठती भी है तो वो विनाशकारी नहीं होगी. अभी तक जान माल की हानि का कोई समाचार नहीं आया है. इंडोनेशिया में भूकंप आते रहते हैं. सितंबर 2009 को सुमात्रा में आए भूकंप में 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे. जून के महीने में इस इलाक़े में तीन शक्तिशाली भूकंप आए जिससे बहुत से मकान गिर गए और तीन लोगों की मौत हो गई. दिसंबर 2004 में आचे के तट के परे एक ज़बरदस्त भूकंप आया था जिससे हिंद महासागर में सूनामी लहर आई थी. इससे इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड और भारत सहित 13 देशों में कोई ढाई लाख लोग मारे गए थे.
जन्मदिन पर कुछ गपशप अभी पिछले दिनो राहुल गाँधी की एक सभा मे चप्पल पहनने वालो को बाहर रोका गया था, काहे? अरे पता नही क्या? इन दिनो राजनेताओं पर जूते चप्पलों से हमला हो रहा है। सबसे पहले जार्जबुश, फिर जरदारी, ब्लेयर, उमर अब्दुल्ला, चिदम्बरम और ना जाने कौन कौन। आजकल तो अगर अपनी सभा को सुर्खियों मे लाना हो बस किराए पर जुते चप्पल उछालने वालों को बुलवा लो। बिना कुछ ज्यादा खर्चा किए, बुश और ब्लेयर की बराबरी मे आ जाओगे। हमे भी लगता है अगली ब्लॉगर मीटिंग मे जूते चप्पलें उछलवा दें, लेकिन दिक्कत ये है कि उछालेगा कौन, फिर कोई धकाड़ ब्लॉगर भी तो चाहिए, जिसके ऊपर चप्पलें उछले फिर भी वो मुस्कराएं, समीर लाल से बात करके देखते है। माशा अल्लाह बॉडी भी काफी अच्छी है, चाहे जित्ते जूते चप्पल उछलें, मजाल है कि चेहरे से मुस्कान गायब हो, अपनी टिप्पणी मशीन के साथ दन्न से धन्यवाद की टिप्पणी टिका देंगे, चप्पल उछालने वाले को। और हाँ ब्लॉग लिखने का मशवरा भी दे डालेंगे। लेकिन समीर लाल तो विदेश मे है, आने जाने का बिल टिका दिया तो ब्लॉगर कमिटी कर्जे मे डूब जाएगी। चलो फुरसतिया से बात करके देखते है। लेकिन वो तो अभी बादल और बाढ की समस्या मे उलझे हुए है। बाढ और बादल से तो दिल्ली भी जूझ रही है। ऊपर से ट्रैफिक जाम की समस्या है सो अलग। कॉमनवेल्थ से वेल्थ तो कलमाडी पहले ही लेकर निकल चुके है, जो बचा है वो बस कॉमन सा ही है। अब तो लगता है कॉमनवेल्थ के ऊपर संकट के बादल मँडराने लगे है। अब तो लोग ढेर सारी बाते करने लगे है, लगता है ये कॉमनवेल्थ वाला किस्सा यहीं थमेगा नही। नेता तो नेता, खिलाड़ी भी सकते में है। आधे डेंगू से बीमार, आधे कोई बैन दवा खाकर टुन्न। लो अब करा लो कॉमवेल्थ। अमां अगर दवा खानी तो ऐसी खाते जो पकड़ी ना जाती, वैसे भी मैडल शैडल तो जीतते नही, दवा खाकर देश की बदनामी करे हो सो अलग। बदनामी अकेले एथलीटों ने कराई हो ऐसा नही है, पाकिस्तानियों से पूछो, उनके क्रिकेट खिलाड़ियों ने तो उन्हे कंही का नही छोड़ा। अब बताओ, नो बॉल फेंकने के भी कोई पैसे लेता है? इत्ता टुच्चा आरोप, हमारे खिलाड़ी तो बिना पैसे लिए ही नोबॉल फेंकते है। श्रीलंका का रणवीर तो बेचारा इसी गम मे बावंरा हो गया है, कि अगर तीन नोबॉल के दस हजार पाउंड मिलते है, उसने तो सैकड़ो नोबॉल बिना पैसे लिए फेंकी, इत्ता नुकसान? बताओ जब पैसे बँट रहे थे तो ये कहाँ सो रहा था? सोने से याद आया, मैंगलोर विमान हादसा कुछ याद आया? जब प्लेन मैंगलोर हवाई अड्डे के रनवे पर लैंड करते करते, बगल मे एक खाई मे गिर गया था, काफी लोग मरे थे, अब पता चला है कि एक पाइलट उस समय सो रहा था। अमां ये भी कोई सोने का वक्त था? ड्यूटी पर सोना ऑलाउड नही है, ड्यूटी पर सिर्फ़ नेता लोग सोते है, ना मानो तो लोकसभा/राज्यसभा का चैनल देख लो। या तो नेता सोते मिलेंगे या फिर लड़ते हुए। उनको देखते हुए आप ना सोने लगो तो कहना। मै तो सरकार से दरख्वास्त करुंगा कि इस चैनल की लाइव रिकार्डिंग रात को भी दिखाएं, ताकि थके हारे देशवासी लोरी की जगह ये चैनल देखकर सकून से सो सकें। लेकिन इस रिकार्डिंग को प्रायोजित कौन सी कम्पनी करेगी? प्रायोजक तो क्रिकेट और फिल्म वालों के आसपास ही टहलते रहते है, नेताओं को कौन पूछे? फिल्म से याद आया, दो खबरें, एक तो ब्रिटनी स्पियर्स के बॉडीगार्ड ने आरोप लगाया है कि ब्रिटनी उसको रात के समय अपने बैडरुम मे बुलाती थी। क्या कहा? ऐसा? नही यार! ऐसा नही हो सकता? लेकिन इसमे आरोप कहाँ है? ये तो इन्वीटेशन हुआ? अब इस बांवरे बॉडीगार्ड को कौन समझाए, इंवीटेशन और आरोप मे फर्क। लगता है कंफ़्यूजन हो गया इसको। ऐसा ही एक आरोप एक्टर शाइनी आहूजा की नौकरानी ने लगाया था कि शाइनी आहूजा ने उसके साथ रेप किया है। अब आरोप तो आरोप, शाइनी दन्न से जेल के अंदर। शाइनी बोलता रहा, कि सबकुछ रजामंदी से होता था। लेकिन पुलिस वाले क्यों माने? बड़ी हस्ती अगर जेल जाएगी तो कैदियों का भी मनोरंजन होगा, यही सोचकर बुक कर दिया। अब इत्ते दिनो बाद, नौकरानी को याद आया कि रेप तो हुआ ही नही था। इसे कहते है कंफ़्यूजन का शिकार , अमां जब रेप नही हुआ था तो शाइनी को जेल मे बंद काहे करवाया? उस बेचारे को इत्ते दिन पुराने कैदियों के मनोरंजन का शिकार होना पड़ा ना। कहने वाले लोग तो यहाँ तक कह रहे है कि नौकरानी का रेप हुआ हो या ना हुआ हो, शाइनी का जेल मे…….अब हम काहे कुछ कहें। आप खुद ही समझदार हो। अब आप खुद ही डिसीजन लें। डिसीजन तो हमने भी ले लिया है, एक ठो नही दो दो। अव्वल कि आज (9 सितम्बर को) हमारा जन्मदिन है(अब ये डिसीजन नही है, आगे पढो) लेकिन हम मनाएंगे नही। सुबह से फोन अटैंड करते करते, और दोस्तों को सफाई देते देते थक गए है कि हमारे आज पैदा होने मे हमारी कोई गलती नही थी, लेकिन कोई माने तब ना। बिना कुछ खिलाए पिलाए काम बनेगा नही। लेकिन हम भी अडिग है पार्टी ना देंगे, अगर दोस्त यार आकर पार्टी (बिना बिल टिकाए) दे जाएं तो अलग बात है। दूसरा डिसीजन कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारिया देखने हम स्वयं दिल्ली आ रहे है, अगले हफ़्ते। जिनको भी मिलना मिलाना हो तो इमेल से सम्पर्क करें। पूरे पंद्रह दिन दिल्ली मे डटे रहेंगे। देखते है, गेम्स की तैयारियां कैसे नही पूरी होती है। अच्छा भैया अब हम दुकान बढाते है, बहुत हो गया, बीबीजी की आवाज आयी है, नहा लो, सुबह से ऐसे ही बैठे हो। आदमी ब्लॉग और बाहर की दुनिया मे जाहे जित्ता बड़ा शेर हो, घर मे चूहा ही होता है। चलते चलते : ईश्वर की माया भी अजीब है। चूहा बिल्ली से डरता है, बिल्ली कुत्ते से, कुत्ता शेर से, शेर आदमी से, आदमी बीबी से और बीबी चूहे से। तो फिर आते रहिए, पढते रहिए, आपका पसंदीदा ब्लॉग, अगली पोस्ट तक के लिए नमस्कार। |
||||||||||||||||||||||||||||
| 168 Visitors |
FACEBOOK COMMENTS |
Capoeira Lyrics |
Reference Material |
Online Resources |
Learn Portuguese |
Commentary Mini-Gallery | You know you're Capoeira-crazy when... | NEW!! Downloads | Hindi | HOME | WRITE US |